ग्रामीण वार्ताताज्या घडामोडीमहाराष्ट्र

वीरेंद्र सिंह बने राष्ट्रीय जूनियर पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के चैंपियन

3 राउंड मे कुल 530 किलो वजन उठाकर जूनियर वर्ग का खिताब जीता

चांदा ब्लास्ट तालुका प्रतिनिधी

आशिष रैच, राजुरा

2 फरवरी को मुम्बई से लौट रहे लाडले ‘ वीरू ‘ की जोरदार स्वागत की तैयारी

        नवी मुम्बई मे हाल ही मे आयोजित भारतीय राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग, चैंपियनशिप (रॉ) 2023-2024 प्रतियोगिता मे राजुरा के वीरेंद्र सिंह भट्टी ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए जूनियर वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। राष्ट्रीय स्तर का खिताब जीतने की जानकारी मिलते ही उनके परिवार और मित्र बंधुओं मे जश्न का माहौल है।

 वीरेंद्र सिंह भट्टी राजुरा शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, श्री तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, राजुरा के अध्यक्ष और राजुरा व्यापारी असोसिएशन के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह भट्टी के सुपुत्र है। उन्होने पिछले महिने डिसेंबर मे ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे शामिल होने की पात्रता हासिल की थी।

26, 27 और 28 जनवरी 2024 को नेशनल पावरलिफ्टर्स फेडरेशन, (भारत) की ओर से नवी मुम्बई मे मे 3 दिवसीय भारतीय राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग, चैंपियनशिप (रॉ) 2023-2024 जूनियर लड़के – लड़कियां, सीनियर और मास्टर (I, II), पुरुष और महिलाओं की खुली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमे पूरे देशभर से जिला स्तरीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राजुरा निवासी विरेंद्र सिंह ने सिर्फ 1 महिने की कड़ी मेहनत, लगन और अपनी जबर्दस्त इच्छाशक्ति के बलबूते पहली बार राष्ट्रिय स्तर पर खेलते हुए 3 राउंड मे कुल 530 किलो वजन उठाकर देशभर से आये 70 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल करके जूनियर वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। राजुरा के स्कॉट फिटनेस क्लब के प्रशिक्षक रूपेश करडभूजे के मार्गदर्शन मे पिछले 1 वर्ष से प्रशिक्षण ले रहे थे। उनके प्रशिक्षक रूपेश करडभूजे ने भी इस जीत को अपनी गुरु दक्षिणा मानते हुए वीरेंद्र की दिल खोलकर प्रशंसा की।

     उनकी इस उपलब्धि पर पूरे राजुरा शहर के नागरिकों मे खुशी की लहर छा गई है। राजुरा जैसे छोटे शहर मे ही रहकर राष्ट्रीय स्तर का खिताब जीतना हर किसी को सपना सा प्रतिक हो रहा है। 2 फरवरी को मुम्बई से राजुरा लौट रहे लाडले ‘ वीरू ‘ की जोरदार स्वागत की तैयारी चल रही हैं। वीरेंद्र की इस उपलब्धी पर सभी ओर से उनकी प्रशंसा हो रही हैं।

  जूनियर वर्ग का राष्ट्रीय खिताब जीतकर बहुत खुशी हो रही हैं। इस जीत मे मेरी दादी का आशीर्वाद, माता-पिता की जिद और प्रशिक्षक द्वारा ली गई कड़ी मेहनत का अहम् योगदान रहा।

वीरेंद्र सिंह भट्टी,भारतीय राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियन (जूनियर वर्ग)

शेअर करा

Related Articles

Back to top button
कॉपी करू नये