ग्रामीण वार्ताताज्या घडामोडीमहाराष्ट्र

शिवनगर में 8 महीने से बंद सोलर पानी की टंकी

नागरिकों को जलसंकट; 23 नवंबर से शिवसेना करेगी अनशन

चांदा ब्लास्ट

घुग्घुस, चंद्रपूर : नगर परिषद घुग्घुस के शिवनगर प्रभाग क्रमांक 01 में पिछले 8 से 10 महीनों से सोलर पंप की पानी स्टोरेज टंकी खराब होने के कारण बंद पड़ी है। इसके चलते क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद प्रशासन की ओर से टंकी की मरम्मत नहीं किए जाने से नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है।

इस समस्या को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के घुग्घुस शहर संघटक इंजीनियर अमित बोरकर ने जलापूर्ति सभापति और नगराध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शिवनगर के नागरिकों की ओर से टंकी की मरम्मत के लिए अब तक चार बार लिखित पत्र दिया जा चुका है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

शिवसेना ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि 22 नवंबर 2026 तक सोलर पानी की टंकी की मरम्मत पूरी कर जलापूर्ति सुचारू की जाए।

इंजीनियर अमित बोरकर ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा तक समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो 23 नवंबर 2026 से शिवनगर के नागरिकों के साथ शिवसेना की ओर से नगर परिषद कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया जाएगा।

साथ ही चेतावनी दी गई है कि आंदोलन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी।

शेअर करा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कॉपी करू नये