ग्रामीण वार्ताताज्या घडामोडीमहाराष्ट्र

जन्मदिन से शुरुवात की 1000 वृक्ष लगाने के संकल्प की

चांदा ब्लास्ट प्रतिनिधी. अविनाश नागदेवे

समाज व देश के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए कायस्थ समाज ज़िलाअध्यक्ष सौ कामना ताई श्रीवास्तव ने अपनी बेटी दिशिता श्रीवास्तव के जन्मदिन पर वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के साथ मिलकर वृक्ष रोपण की शुरुवात की व कहा कि बच्चों के मन में बचपन से ही यह संस्कार देना जरूरी है ताकि आने वाले समय में वे अपने समाज व देश के प्रति अपने दायित्वों को समझ अपने कर्तव्यों के प्रति दक्ष रहे,इस 1000 वृक्ष लगाने के उपक्रम में सभी से अनुरोध किया है कि श्रमदान करे।

इस कार्य में लगने वाली अंदाजन निधि 100000 से डेढ़ लाख है जो वे स्वयं खर्च कर रही है,इस कार्य में समाज की महिला भारी प्रमाण में सामने आयी है ,इसके पहले 02/04/2026 से 31/05/2026 तक सेवाग्राम स्टेशन पर जनरल यात्रियों को शीतल जल सेवा का कार्य हर साल ये समाज व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता के साथ मिलके करती है।

उसी प्रकार है युवा गौरव वानखेड़े,शैलेश गिरी,हेमंत भोसले,शेखर इंगोले इन्होंने भी इस कार्य में बढ़चढकर संकल्प को पूरा करने का प्रयास शुरू किया है

यदि कोई व्यक्ति वृक्ष संगोपन के लिए तैयार है तो उनके बताए जगह पर वृक्ष लगाया जाएगा।

समाज के उपाध्यक्ष सौ शिल्पा श्रीवास्तव,अगम श्रीवास्तव,पायल श्रीवास्तव,प्रोफेसर राकेश श्रीवास्तव,पीयूष श्रीवास्तव आदि लोग सम्मिलित हुए

शेअर करा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कॉपी करू नये