गुरुपूर्णिमा पर हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था द्वारा हुआ गुरु वंदन कार्यक्रम

चांदा ब्लास्ट
गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था, चंद्रपुर की ओर से बंगाली कैम्प स्थित संस्था कार्यालय में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। *कार्यक्रम का शुभारंभ आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार तिवारी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मार्गदर्शन करते हुए गुरुपूर्णिमा के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को ज्ञान, संस्कार और जीवन का मार्गदर्शक माना गया है तथा गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त करना हमारी महान परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने सभी से गुरुजनों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार तिवारी, संस्था सचिव धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष कृपाशंकर उपाध्याय, संस्था सलाहकार रजनीश त्रिपाठी, सदस्य सुरेंद्र तिवारी, पं. मथुरा प्रसाद पाण्डेय, जगदीश तिवारी, अशोक मिश्रा, अनंत तिवारी, प्रकाश पाण्डेय, अजय मिश्रा, मनोज मिश्रा, संतोष चक्रवर्ती, सौ. पूनम सुभाष झा (जिला संयोजिका), सौ. सुमन रजनीश त्रिपाठी (महानगर अध्यक्षा), सौ. गायत्री महेंद्र तिवारी (महानगर उपाध्यक्षा), सौ. सविता अजय मिश्रा, दुर्गेश चौबे (महानगर अध्यक्ष), उग्रसेन पाण्डेय, नरेंद्र (पप्पू) मिश्रा, सुनील मिश्रा (मुन्ना), सुनीत मिश्रा, आशिष (राजा) मिश्रा, प्रवीण दीक्षित, राकेश तिवारी, संदीप शुक्ला, राहुल शुक्ला, शैलेंद्र द्विवेदी, अमन द्विवेदी सहित हिंदू ब्राह्मण समाज के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन गुरु वंदना, आशीर्वचन एवं समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण तथा सेवा कार्यों के संकल्प के साथ हुआ।



