ग्रामीण वार्ताताज्या घडामोडीमहाराष्ट्र

चंद्रपुर के श्री बालाजी मंदिर में माघ महोत्सव का आयोजन

भगवान रामदेव बाबा का जम्मा,ब्यांवला, श्याम बाबा के भजन, अखंड ज्योती आदि कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

चांदा ब्लास्ट

     चंद्रपुर के इरई नदी के किनारे स्थित श्री बालाजी मंदिर के प्रांगण में रविवार दि 4 फरवरी 2024 को माघ महोत्सव का आयोजन किया गया है। बाल गायक हार्दीक व्यास की मधुर वाणी से भगवान श्री रामदेव बाबा का जम्मा तथा ब्यांवला अर्थात बाबा के विवाह प्रसंग का गायन तथा श्याम बाबा के भजनों की रसमयी वर्षा संध्या 5 बजे से रात 10 बजे तक होंगी।

      माघ महोत्सव का प्रारंभ दि 4 फरवरी को दोपहर 3 बजे निशान यात्रा द्वारा होंगा।बालाजी मंदिर के नजदिक के श्री हनुमान मंदिर से दोपहर 3 बजे निशान यात्रा प्रारंभ होकर 4-30 बजे बालाजी मंदिर पहूंचेंग और अखंड ज्योत प्रज्वलित होंगी तथा बाबा को छप्पन भोग समर्पित करेंगे । संध्या 5 बजे से रात 10 बजे तक बाल गायक हार्दीक व्यास बाबा के गुणगान प्रस्तुत करके भजनों की रसवर्षा करेंगे।

   यह माघ महोत्सव बापजी गोंदिया दरबार के सानिध्य में संपन्न होंगा।

     समस्त धर्म प्रेमी जनता से इस माघ महोत्सव का लाभ लेने का आवाहन समारोह के संयोजक *उत्सव भक्त मित्र परिवार चंद्रपुर ने किया है।

शेअर करा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कॉपी करू नये