ग्रामीण वार्ताताज्या घडामोडीमहाराष्ट्र

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और सेवानिवृत्त गुरुजनों का सम्मान समारोह संपन्न

सकल ब्राह्मण समाज के विद्यार्थियों और गुरुजनों का सत्कार; शिक्षा, संस्कार, संगठन और गुरु-शिष्य परंपरा पर दिया जोर

चांदा ब्लास्ट

चंद्रपुर : हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था चंद्रपुर, (महाराष्ट्र) की ओर से 5 सितंबर 2026, शनिवार को पुलिस वेलफेयर हाल, तुकुम, चंद्रपुर में ‘सकल ब्राह्मण समाज प्रतिभाशाली विद्यार्थी एवं सेवानिवृत्त गुरु जनों का सत्कार एवं सम्मान समारोह 2026’ आयोजित किया गया। समारोह में बल्लारपुर, वरोरा, माजरी, भद्रावती सहित जिले के विभिन्न स्थानों से समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थी, सेवानिवृत्त गुरुजन और समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

*प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति*

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पंडित किशोर तिवारी (भूतपूर्व अध्यक्ष वसंत राव नाईक शेती स्वावलंबन मिशन) उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथि एवं सत्कारमूर्ति के रूप मे पंडित संजय मंगल मिश्रा (महाप्रबंधक वणी उत्तर क्षेत्र वे. को. ली.) की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पं. कीर्तिवर्धन दीक्षित (भूतपूर्व कुलगुरु, गोंडवाना विद्यापीठ गडचिरोली) ने की। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए संगठन की मजबुती के लिए समाज से निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

विशेष अतिथि के रूप में पं. मुकुंद दुबे (ए.आय.ओ.सी.डी. उपाध्यक्ष), डॉ. पं. राकेश तिवारी (सचिव महाराष्ट्र बॉक्सिंग एसोसिएशन, मुंबई) तथा एड.पं. गिरीश मार्लीवार (माझी अध्यक्ष चंद्रपुर जिला बार एसोसिएशन) उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित कर विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया|

*विद्यार्थियों को शिक्षा और आध्यात्मिकता पर मार्गदर्शन*

हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था चंद्रपुर, के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. पं. विनोद कुमार तिवारी जी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की। उन्होंने समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन किया और आयोजन का नेतृत्व किया।

संस्था के जिला संयोजक एवं मार्गदर्शक पं. मथुरा प्रसाद पांडे ने विद्यार्थियों को आध्यात्मिकता के महत्व तथा शिक्षा के साथ उसके संबंध पर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन पं. आशीष झा एवं श्रीमती रीता पांडे ने किया।

*वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही उपस्थिति*

कार्यक्रम में मार्गदर्शक मंडल के रूप में पं. जगदीश तिवारी, पं. अशोक मिश्रा,पं. अनंत तिवारी, पं. नरेंद्र मिश्रा,पं. रजनीश त्रिपाठी,डॉ. शैलेंद्रकुमार शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आयोजन की पुर्व तैयारी संस्थापक अध्यक्ष डॉ .विनोद कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में सचिव पं. धीरेंद्र कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष पं.कृपाशंकर उपाध्याय, संस्थापक सदस्य पं. सुरेंद्र तिवारी, पं.आशीष झा, पं. उमाशंकर पांडे, पं. दुर्गेश चौबे, प. सुमित मिश्रा,पं. संजय शर्मा, पं. विनोद उपाध्याय,पं. राकेश तिवारी, पं. मनीष पांडे, पं. संदीप शुक्ला, पं. सोनू शुक्ला,पं. राजा मिश्रा और पं. ओमप्रकाश पाठक,पं. मनोज मिश्रा,पं.स्वतंत्र कुमार शुक्ला, पं.उमेश दुबे,पं. जितेंद्र द्विवेदी, पं.प्रदीप तिवारी, पुष्पेन्द्र पांडे आदि ने की।

*मातृशक्ति का भी रहा योगदान*

कार्यक्रम को सफल बनाने में मातृशक्ति की भी सहभागिता रही। जिला संयोजिका पुनम झा, महिला महानगर अध्यक्षा श्रीमती सुमन त्रिपाठी,महानगर सचिव श्रीमती रीता पांडे, उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री तिवारी, श्रीमती मीरा तिवारी, श्रीमती हीरा तिवारी, श्रीमती छाया शुक्ला, श्रीमती पूजा मिश्रा, श्रीमती पुजा दीक्षित, रजनी पांडे, श्रीमती अर्चना शुक्ला, श्रीमती मंजू बाजपेयी, श्रीमती सपना पांडे, श्रीमती मीना मिश्रा, श्रीमती निर्मला मिश्रा, श्रीमती सारीका झा, श्रीमती सोनू शुक्ला, श्रीमती पूजा तिवारी, तथा अन्य महिलाओं ने आयोजन में योगदान दिया। समाज के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया।

*सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां*

समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। समाज के प्रतिभाशाली बच्चों ने नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए। जिला संयोजिका श्रीमती पूनम झा (कथकगुरु) ने शिव आराधना नृत्य की प्रस्तुति दी।

समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं सेवानिवृत्त गुरुजनों के सम्मान के साथ शिक्षा, संस्कार, सामाजिक संगठन तथा गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए सदस्यों की सहभागिता रही।

शेअर करा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कॉपी करू नये