जय गौ माता — जय महाराष्ट्र _ महाराष्ट्र की लाचार और बीमार राज्य गौ माता की सच्चाई

चांदा ब्लास्ट प्रतिनिधी अविनाश नागदेवे
यह कहना गलत नहीं होगा कि महाराष्ट्र में आज गौ माता की स्थिति बेहद दयनीय है। सरकार ने गौ माता को “राज्य माता” का दर्जा तो दे दिया, परंतु यह कानून केवल कागज़ों तक सीमित रह गया है।
आज महाराष्ट्र के हर शहर, हर गाँव में गौ माता बीमारियों से जूझ रही हैं। प्रशासन और सरकार की निष्क्रियता के कारण यह “राज्य माता” केवल राजनीतिक मुद्दा बनकर रह गई है।
22 अक्टूबर 2025 — वर्धा की घटना
वर्धा शहर के न्यू आर्ट कॉलेज परिसर के पास एक जख्मी गौवंश पटाखों की चोट से घायल अवस्था में मिला।
इसकी जानकारी गौ रक्षा हिन्दू दल वर्धा के सदस्य रवि मनोजा को मिली। तत्पश्चात, 1 घंटे की मेहनत और स्थानीय नागरिकों की मदद से गौवंश को पकड़ा गया और उसका इलाज कराया गया।
इस सेवा कार्य में रवि मनोजा, कृष्णा मनोजा और अन्य स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रशासन पर सवाल
यह पहली बार नहीं है जब प्रशासन की कुंभकर्णी नींद पर सवाल उठ रहे हैं।
आख़िर कब तक बेजुबान जानवर इस तरह सड़क पर मरते रहेंगे?
कब तक आम नागरिकों को ही इन्हें बचाना और इलाज कराना पड़ेगा?
नगरपालिका के CO श्री देशमुख साहेब का कहना है कि वर्धा में पशुओं के इलाज के लिए सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं —
फिर भी जब कोई जानवर घायल होता है, तो गौ रक्षा हिन्दू दल और पिंपल फॉर एनिमल्स करुणा आश्रम ही क्यों दिखाई देते हैं?
क्या नगरपालिका और पशु चिकित्सा विभाग केवल राजनीतिक दिखावा कर रहे हैं?
प्रशासन द्वारा उपलब्ध संपर्क जानकारी
नगरपालिका के CO श्री देशमुख साहेब — +91 73875 88600
पशु चिकित्सा अधिकारी शेते सर — 07722 044421
पशु चिकित्सा डॉक्टर मंडावी सर — +91 89996 36743
यदि वर्धा शहर में किसी घायल या बीमार गाय, कुत्ते या अन्य जानवर को देखें,
तो प्रशासन के अनुसार पहले नगरपालिका या पशु चिकित्सा विभाग को सूचित करें।
गौ रक्षा हिन्दू दल वर्धा की अपील
हमारे संगठन का उद्देश्य किसी पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि बेजुबान जीवों की सेवा करना है।
यदि प्रशासन सच में 24 घंटे सक्रिय है, तो हम उन्हें धन्यवाद देते हैं —
लेकिन यदि यह केवल कागज़ी बात है, तो जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है।
🐄 सेवा में समर्पित संगठन
गौ रक्षा हिन्दू दल वर्धा
जिला अध्यक्ष — श्री किशोर सोनी
पिंपल फॉर एनिमल्स करुणा आश्रम, पिंपरी मेघे, वर्धा
संयोजक — श्री आशीष गौसामी