ताज्या घडामोडी

महेश भवन,चंद्रपुर द्वारा से शांति धाम में पूजा कक्ष का निर्माण

चांदा ब्लास्ट :

महेश्वरी सेवा समिति (महेश भवन) द्वारा शांतिधाम में पूजा कक्ष का निर्माण किया गया। इस शांति पूजा कक्ष  के लिए चांडक परिवार के  उमेशजी चांडक और गिरीशजी चांडक ने अपने पिताजी स्वर्गीय  सूरजमलजी चांडक की स्मृति में मुख्य दानदाता के रूप में अपनी सेवाएं दी।

इस वास्तु का विधिवत लोकार्पण विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कमलकिशोर माहेश्वरी के प्रमुख उपस्तिथि में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए  कमलकिशोर माहेश्वरी ने इस सामाजिक कार्य की प्रशंसा की। माहेश्वरी समाज हमेशा ही जन सामान्य के कामों में अग्रसर रहता है और रहेगा, ऐसा सभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर माहेश्वरी सेवा समिति के अध्यक्ष सीए दामोदर सारडा ने चांडक परिवार और शांतिधाम द्वारा इस सामाजिक कार्य में माहेश्वरी सेवा समिति को माध्यम बनाने के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने समाज बंधुओ को आगे भी सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया। शांतिधाम संस्था की ओर से  घनश्याम भाई दरबार ने संबोधित किया ।इस अवसर पर शांतिधाम संस्था के   कमलकिशोर राठी,  हरीशभाई गांधी उपस्थित थे। संचालन महेश्वरी सेवा समिति के सचिव  सुरेश राठी ने किया । आभार प्रदर्शन चंद्रपुर जिला माहेश्वरी संगठन के अध्यक्ष और महेश्वरी सेवा समिति के कोषाध्यक्ष  शिव सारडा ने किया। समारोह में चांडक परिवार का भी सभी अतिथियों की ओर से सत्कार किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवक मंडल के अध्यक्ष शक्ति धूत, सचिव श्रीकांत भट्टड़ एवं उनकी टीम, सेवा समिति के सुनील भट्टड,सुधीर बजाज,राजकुमार जाजू ,राजेश काकानी एवं महेश्वरी सेवा समिति के अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का योगदान रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजबंधु सर्वश्री कमलजी जाजू, गिरधरजी राठी,मोहनजी मूंदड़ा,हेमंतजी चांडक,दिनेशजी बजाज, संदीपजी माहेश्वरी,अनीलजी राठी, अरुणजी भूतड़ा,राजूजी मालू,गौरीशंकरजी मंत्री,प्रभाकरजी मंत्री, संदीपजी बजाज, श्रवणजी मंत्री आदि भारी संख्या में उपस्तिथि थी।

 

शेअर करा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कॉपी करू नये