भव्य एनिमल्स एम्बुलेंस लोकार्पण समारोह का सफल आयोजन

चांदा ब्लास्ट प्रतिनिधी. अविनाश नागदेवे
॥ जय गौ माता ॥
॥ जय राष्ट्र माता ॥
दिनांक 12/04/2026 को वर्धा शहर के स्वर्गीय राधाकृष्ण बजाज गौशाला, नालवाड़ी रोड, वर्धा में भव्य एनिमल्स एम्बुलेंस लोकार्पण समारोह का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माहेश्वरी एनिमल्स फाउंडेशन, नागपुर के श्री अजय जी माहेश्वरी उपस्थित रहे। उनके करकमलों द्वारा एनिमल्स एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष श्री सुधीर भाऊ पांगुळ ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत गौ माता की पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने सहभाग लेकर अपना योगदान दिया। इस अवसर पर सभी मान्यवरों का राधाकृष्ण बजाज गौशाला द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। विशेष रूप से गौशाला में निर्मित गोबर से बनी मूर्तियाँ एवं “जय श्री राम” उपरणे भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित मान्यवर:
प्राणी कल्याण अधिकारी श्री राम नंदनवार
पूर्व नगर सेवक शेर भाटिया
सिंधी समाज अध्यक्ष श्री कन्हैया चैनानी
बोरगांव ग्राम पंचायत सरपंच संतोष सेलुकार
श्री रामायण भजन मंडली, हनुमान टेकरी के श्री सतीश जी ढगे
श्री सुशील जी दीक्षित
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजानंद आदमने
नगर सेविका वंदना ताई बुते
जय बजरंग सेवा समिति, वर्धा के रवि मनोजा
तथा आयोजन समिति के सदस्य:
शुभम बत्रा, रोशन पटेल, रोहित दुरगडे, सुरज सोमनाथे, संकेत श्रीगोड, सचिन वडाई, साहिल परियाल, आकाश सोमनानी,अक्षय मोटघरे, विकास शास्त्री, जितेंद्र गेलानी, रंजित हिवनाते, आकाश राजुकर, आनंद सोमनानी एवं अन्य गौसेवक व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें प्रमुख हैं:
माहेश्वरी एनिमल्स फाउंडेशन, नागपुर
गौ रक्षा हिन्दु दल, वर्धा जिला
राधाकृष्ण बजाज गौशाला, वर्धा
जैन गौशाला, नागपुर
जय बजरंग सेवा समिति, वर्धा
मां फाउंडेशन, नागपुर
पूज्य सिंधी जनरल पंचायत, वर्धा
महत्वपूर्ण संदेश:
वर्धा जिले में लगातार पशुओं एवं गौवंश की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। कहीं पशु चोरी, कहीं बीमारी, तो कहीं लावारिस अवस्था में मृत गौवंश देखने को मिल रहा है। ऐसे समय में गौ रक्षा हिन्दु दल, वर्धा पिछले 8 वर्षों से हजारों गौवंश का उपचार एवं सेवा कार्य कर रहा है।
इसी सेवा कार्य को आगे बढ़ाने हेतु माहेश्वरी एनिमल्स फाउंडेशन, नागपुर द्वारा यह एनिमल्स एम्बुलेंस राधाकृष्ण बजाज गौशाला को समर्पित की गई है, जिससे घायल एवं बीमार पशुओं को समय पर उपचार मिल सकेगा।
सभी पत्रकार बंधुओं से अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण विषय को प्राथमिकता से प्रकाशित करें, जिससे समाज में जागरूकता बढ़े और गौसेवा कार्य को सहयोग प्राप्त हो।
गौ रक्षा हिन्दु दल, वर्धा जिला
अध्यक्ष – किशोर सोनी



