ग्रामीण वार्ताताज्या घडामोडीमहाराष्ट्र

अद्वैय सोशल फाउंडेशन का उद्घाटन समारोह राष्ट्रभाषा प्रचार समिती, वर्धा में संपन्न

चांदा ब्लास्ट प्रतिनिधी. अविनाश नागदेवे

आज अद्वैय सोशल फाउंडेशन, महाराष्ट्र का उदघाटन समारोह वर्धा में संपन्न हुआ.समारोह की शुरुआत सुबह राष्ट्रभाषा प्रचार समिती स्थित किशोर भारती व हिंदी माध्यमिक विद्यालय में हुआ. प्रमुख अतिथि द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण व दीप प्रजलवन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के सचिव श्री मानिक सर ने की. प्रमुख अतिथि के रूप में फाउंडेशन के अध्यक्ष संपा मेम व फाउंडेशन के महाराष्ट्र प्रभारी श्री स्वप्निल बिसानी सर रहें. अतिथि के स्वागत के पश्चात् श्री बिसानी सर ने प्रास्ताविकी दी. उसमें उन्होंने इस फाउंडेशन का उद्देश्य बताया.

उन्होंने बताया की शिक्षा समाज के हर तबके के बच्चे तक पहुचे यह हमारा प्राथमिक उद्देश्य हैं. फाउंडेशन के सचिव मानिक सर ने अपने विचार रखें. अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण के बाद तक़रीबन 65 बच्चों ने चित्रकला स्पर्धा में भाग लिया. फाउंडेशन द्वारा बच्चों को स्टेशनरी साहित्य प्रदान किये गए. तीन गटो में आयोजित इस स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय व तृतिय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार दिए गए. अध्य्क्षा संपाजी ने समयसूचकता पर व्याख्यान दिया. इस अवसर पर राष्ट्रभाषा प्रचार समिती की ओर से प्रमुख रूप से उपस्थित रहें

प्रधानमंत्री हेमचंद वैद्य सर, विजय व्यास सर, जैन सर, प्रदीप गुलहाने सर औऱ संजय पालीवाल सर. फाउंडेशन की ओर से गरजू विद्यार्थियों को नोटबुक औऱ स्मार्ट रूम के लिए घड़ी प्रदान की गयी. अंत में महाराष्ट्र प्रभारी स्वप्निल बिसानी सर ने कार्यक्रम को सुचारुरूप से आयोजित करने के लिए पालीवाल सर औऱ सभी शिक्षकगण का आभार व्यक्त किया. फाउंडेशन की ओर से अमोल श्रीवास्तव सर, गुणवन्ति जोशी मेम औऱ सारंग उमाटे उपस्थित रहें. सचिव मानिक सर ने आनेवाले समय में गरजू विद्यार्थियों के सहयोग का आव्हान किया.

शेअर करा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कॉपी करू नये