Breaking NewsBusiness NewsCelebrityEntertainmentFashionsHealth & EducationsPoliticsSportsToday's Marketकृषी व व्यापारक्रीडा व मनोरंजनग्रामीण वार्ताताज्या घडामोडीदेश विदेशफिल्मी दुनियामहाराष्ट्रराजकीय

कारागृह में 200 कैदियों को भगवत गीता वितरण

इस्कॉन वर्धा द्वारा मकर संक्रांति के पवन उत्सव पर आयोजन

चांदा ब्लास्ट प्रतिनिधी. अविनाश नागदेवे

आंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन कौंडिण्यपुर एवं इस्कॉन वर्धा द्वारा मकर संक्रांति के पवन उत्सव पर वर्धा शहर के कारागृह में 200 कैदियों को भगवत गीता वितरण किया गया ।

वर्धा कारागृह में जाते ही इस्कॉन भक्तों का स्वागत के साथ जेल अधीक्षक श्री नितिन क्षीरसागरजी ने छोटे शब्दों में इस्कॉन के बारे में बताया उसके उपरांत इस्कॉन के भक्तों द्वारा संकीर्तन किया गया और इस्कॉन कौंडिण्यपुर के अध्यक्ष श्रीमान अक्रूर दासजी ने भगवत गीता की महिमा सुनते हुए कहा कि ” गीता पढ़ने से आपको भगवान की कृपा के साथ संसार से लड़ने की लिए बल मिलेगा जिसके द्वारा आपको लड़ाई नहीं सही और गलत का फरक समझ सकते है और अपना जीवन और भी बढ़िया बना सकते है “। और अंत में महा संकीर्तन किया गया जिसमें सारे कैदियों को हरे कृष्ण महामंत्र में नचवाया गया फिर सभी कैदियों को भगवत गीता वितरण किया गया । इस प्रकार इस्कॉन कौंडिण्यपुर एवं इस्कॉन वर्धा के भक्तों द्वारा गीता वितरण का उत्सव वर्धा कारागृह में संपन्न हुआ जिसमें श्रीमान अक्रूर दास, महासंकर्षण दास, युगधर्म हरिनाम दास, ब्रजेश्वर दास, जगदीश प्रभुजी, तुकाराम प्रभुजी, चैतन्य प्रभुजी शामिल थे.

जेल अधीक्षक नितिन क्षीरसागर, श्री सुहास नागमोटे, जेल मजिस्ट्रेट श्री वंजारी, सूबेदार श्री अतुल जाधव, श्री राहुल पंधारे, श्री शंकर वाघमारे और लोकेश ठाकरे उपस्थित थे।

शेअर करा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कॉपी करू नये